Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

सरयू नदी में 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

सरयू नदी में 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

देवरिया जिले के बरहज नगर में सरयू नदी में डूबे 12 वर्षीय अमन राजभर का शव घटना के पांचवें दिन बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमन अपने साथी अर्पित राजभर के साथ बीते शुक्रवार को नदी में डूब गया था। यह घटना बरहज नगर के मोहन सेतु के समीप हुई थी। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अमन राजभर (12), अर्पित राजभर (11) और सुधीर राजभर (14) बिना बताए घर से सरयू नदी में नहाने चले गए थे। नदी में अधिक गहराई होने के कारण तीनों डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने सुधीर को बचा लिया, लेकिन अमन और अर्पित नदी में लापता हो गए थे। घटना के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम लगातार दोनों किशोरों की तलाश में जुटी रही। मंगलवार को घटना के पांचवें दिन अमन का शव नदी के उस पार बिनटोिलिया गांव के सामने नदी किनारे से बरामद किया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि नदी में डूबे दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

1 likes
0 comments0 shares