Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर।अलीगंज स्थित मनोरमा देवी इंटरमीडिएट कॉलेज मनियारी ने यूपी बोर्ड परीक्षा में

सुल्तानपुर।अलीगंज स्थित मनोरमा देवी इंटरमीडिएट कॉलेज मनियारी ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की,जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।हाईस्कूल में युवराज पांडेय (92%) ने प्रथम स्थान हासिल किया,जबकि स्वातिपाल (करीब 90%) दूसरे और हिमांशु यादव (89%) तीसरे स्थान पर रहे।इंटरमीडिएट में आर्यन सिंह (89%),सेजल पांडेय (87%) और अद्रिका (83%) ने बेहतर प्रदर्शन किया।प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार द्विवेदी ने छात्रों की सफलता को उनकी मेहनत व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।उपप्रधानाचार्य मीना सिंह व प्रबंधक सुनील शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 likes
0 comments0 shares