Gorakhpur४ मिनट पहले
खजनी में थाने से 50 मीटर दूर 3 दुकानों में चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध

खजनी में थाने से 50 मीटर दूर 3 दुकानों में चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध शॉर्ट न्यूज: खजनी, गोरखपुर। खजनी कस्बे में सोमवार रात चोरों ने थाने से महज 50 मीटर दूर तीन दुकानों को निशाना बनाया। प्रेम इलेक्ट्रिक दुकान से तीन सबमर्सिबल पंप, बिजली के तार और नकदी चोरी हुई। वहीं दो गुमटियों से सिगरेट, गुटखा, सामान और नकदी ले गए। कुल नुकसान करीब 60 हजार रुपये बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
1 likes
0 comments0 shares