Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*परम्परा –2026” का रंगारंग समापन* सहजनवा गोरखपुर आईटीएम गीडा, गोरखपुर में आयोजित

*परम्परा –2026” का रंगारंग समापन* सहजनवा गोरखपुर आईटीएम गीडा, गोरखपुर में आयोजित

*परम्परा –2026” का रंगारंग समापन* सहजनवा गोरखपुर आईटीएम गीडा, गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव “परंपरा–2026” का भव्य और रंगारंग समापन हुआ। इस महोत्सव में संस्थान के छात्र–छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंधन के साथ-साथ क्षेत्र के प्रतिष्ठित अतिथियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह का शुभारंभ सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातानहेलिया तथा संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। महोत्सव के दौरान विभिन्न संकायों के छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहा गया। विप्रो, इंफोसिस, इन्वेस्टर क्लिनिक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, जेनपैक्ट,ज़ारो,और टोयोटा जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित छात्रों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यह छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। इस अवसर पर छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षकों और प्रशिक्षण व्यवस्था को दिया। मुख्य अतिथि प्रदीप शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वांचल तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आईटीएम गीडा के छात्रों की उपलब्धियां इसका प्रमाण हैं। उन्होंने छात्रों को नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा संस्थान के प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में सांस्कृतिक, तकनीकी और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नृत्य, संगीत, वाद-विवाद, रोबोटिक्स प्रतियोगिता, कोडिंग चैलेंज, फुटबॉल, बैडमिंटन और खो-खो जैसी विभिन्न गतिविधियों ने छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया। प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। संस्थान परिसर मे अलग -अलग स्वउद्यमियों को भी सम्मानित किया गया | समापन समारोह की ईडीएम नाइट महोत्सव का मुख्य आकर्षण रही। इस दौरान बॉलीवुड गायक डायमंड की धमाकेदार प्रस्तुति ने पूरे परिसर को संगीत और उत्साह से भर दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर छात्र–छात्राएं देर रात तक झूमते रहे। इसके साथ ही डीजे योगन और डीजे एबीके की शानदार डीजे प्रस्तुति ने माहौल को और अधिक ऊर्जावान बना दिया। संगीत की धुनों और रोशनी के बीच पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आईटीएम गीडा का उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना भी है। महोत्सव के समन्वयक डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “परंपरा–2026” छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। कार्यक्रम का संचालन बीसीए की विभागध्यक्ष शालिनी सिंह के द्वारा किया गया | इस अवसर पर फार्मेसी के निदेशक डॉ. पी. डी. पंडा, प्रो. नरेंद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ आर एल श्रीवास्तव, डॉ ए आर त्रिपाठी, डॉ. एस. के. पाण्डेय, डॉ. ए के शर्मा, डॉ. आशुतोष गुप्ता, के. एन. प्रसाद,डॉ निधि गुप्ता, डॉ. आशुतोष राव, श्वेता सिंह,डॉ. कृष्ण कुमार, दीप्ति ओझा, विनीत राय, डॉ अलका श्रीवास्तव,डॉ राम्या सिंह, ए के सिन्हा, नितिन दीक्षित, विंध्याचल सिंह, सत्येंद्र राय, अंजना जायसवाल, खुशहाबू यादव, विकास त्रिपाठी,दीपक श्रीवास्तव, धनंजयमणि त्रिपाठी, सहित संस्थान के सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares