Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

दशहरे पर डुमरी में सजेगा विराट कुश्ती दंगल, पहलवान दिखाएंगे दमखम

दशहरे पर डुमरी में सजेगा विराट कुश्ती दंगल, पहलवान दिखाएंगे दमखम

घघसरा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। दशहरा पर्व के अवसर पर नगर पंचायत घघसरा के वार्ड डुमरी में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस दंगल में अलग-अलग क्षेत्रों से आए पहलवान अपने दमखम और शानदार दांव-पेच से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पहलवान राजन मिश्रा भी शामिल रहेंगे। ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन में क्षेत्र के कुश्ती प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं अध्यक्ष प्रभाकर वर्धन राज उर्फ निटू राज ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। दशहरे के अवसर पर आयोजित यह दंगल क्षेत्र में खेल भावना, परंपरा और आपसी भाईचारे का संदेश देगा।

0 likes
0 comments0 shares