Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur४ दिन पहले

यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों हेतु राजदेव यादव की तरफ से उज्जवल भविष्य कामना

यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों हेतु राजदेव यादव की तरफ से उज्जवल भविष्य कामना के साथ प्रेरणादायक संदेश सुल्तानपुर-यूपी बोर्ड में सम्मिलित हो रहे हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के समस्त विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय पत्रकार संघ-मानव अधिकार फोरम के वरिष्ठ जिला महामंत्री राजदेव यादव ने प्रेरणादायक संदेश दिया है | उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएँ जीवन की महत्त्वपूर्ण सीढ़ियां हैं। सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करें तथा अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय का नाम रोशन करें | राजदेव यादव का मानना है कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। यदि वे आज मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ शिक्षा प्राप्त करेंगे, तो कल वही राष्ट्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

200 likes
0 comments0 shares