Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

मन्दिर परिसर में गुटका थूकने का किया विरोध तो रॉड से हुआ

मन्दिर परिसर में गुटका थूकने का किया विरोध तो रॉड से हुआ हमला! घटना में सिर फूटा-टूट गयी कंधे की हड्डी, नही हुई किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी!* /सुल्तानपुर/मन्दिर परिसर में गुटका थूकने का विरोध करना पड़ा भारी।एक हफ्ते बाद घात लगाकर हुआ हमला।घटना में युवक लहूलुहान हो गया।शरीर की कई हड्डियां टूट गईं।मामले में चोटहिल युवक की पत्नी ने कोतवाली देहात थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।हालांकि सूत्र बता रहे कि किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नही हुई है।आपको बता दें कि घायल युवक अनुराग वर्मा के छोटे भाई एडवोकेट अशोक वर्मा भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष हैं।जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी घटना को लेकर मंडल उपाध्यक्ष से सहानुभूति जाहिर की है। आपको बता दें कि अहिमाने ग्राम निवासिनी वादिनी रोशनी वर्मा के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व काली माता के मंदिर के पास जितेन्द्र वर्मा (बाबा) सुत राम बरन वर्मा अपने तीन जुवारी साथियों के साथ बैठ कर ताश खेल रहा था और वहीं पर गुटका खा कर थूक रहा था। मंदिर की देख रेख करने वाले राम देव वर्मा ने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकी दी जाने लगी। प्रार्थिनी के पति अनुराग वर्मा ने पुजारी जी की बात का समर्थन किया और मंदिर स्थान पर गुटखा थूकने से मना किया तो उपरोक्त चारो लोग आमादा फौजदारी हो गए। आस-पास के लोगो के इकट्ठा हो जाने पर बात खत्म हुई। उसी रात प्रार्थिनी के पति दर्शन करने हेतु बाहर चले गए थे और कल रात लौट कर आए।बुधवार चार अगस्त को समय लगभग 2.30 बजे के आस-पास प्रार्थिनी के पति काली माता के स्थान के पास बैठे थे। तभी पीछे से विपक्षी जितेन्द्र वर्मा @ बाबा सुत राम बरन वर्मा ने प्रार्थिनी के पति पर राड से हमला कर दिया।बहुत बुरी तरह मारा पीटा। हमले में उनका पति लहूलुहान होकर मरणासन्न हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोतवाली देहात थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है लेकिन किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नही हुई है।घायल युवक की स्थिति में अब सुधार है।

0 likes
0 comments0 shares