Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur२० मिनट पहले

मुठभेड़ में गो-तस्कर घायल, दो गिरफ्तार,डीसीएम से 10 गोवंश बरामद, तमंचा व

मुठभेड़ में गो-तस्कर घायल, दो गिरफ्तार,डीसीएम से 10 गोवंश बरामद, तमंचा व

मुठभेड़ में गो-तस्कर घायल, दो गिरफ्तार,डीसीएम से 10 गोवंश बरामद, तमंचा व कारतूस भी मिले नोनहरा (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ के दौरान दो कथित गो-तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से पंजाब नंबर की डीसीएम में लदे 10 गोवंश, एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी टीम के साथ रात में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चौकी प्रभारी अटवा मोड़ से सूचना मिली कि एक संदिग्ध डीसीएम गाजीपुर घाट की ओर से मुहम्मदाबाद होते हुए बिहार की तरफ जा रही है। सूचना पर पुलिस ने अटवा मोड़ पक्का पुल मंदिर के पास घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया।पुलिस का कहना है कि डीसीएम सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। घायल को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान परमजीत सिंह (26) पुत्र जसवीर सिंह निवासी ग्राम प्रतापगढ़, थाना कुमकला, जिला लुधियाना और गुरपंत सिंह (25) पुत्र सिपेंडर सिंह निवासी ग्राम लातोनदाना, थाना कुमकला, जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने पंजाब से गोवंश लादकर बिहार ले जाने की बात बताई। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments1 shares