सुल्तानपुर किसान सहकारी चीनीमिल को लेकर विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद
सुल्तानपुर किसान सहकारी चीनीमिल को लेकर विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने दिया प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर को पत्र। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी बीजेपी विधायकों ने जताई पत्र पर सहमति। *जिले के एकमात्र किसान सहकारी चीनीमिल का बुरा हाल।* सहकारी चीनीमिल के आधुनिकीकरण, विस्तारीकरण एवं पेराई क्षमता बढ़ाए जाने को लेकर आदेश दिए जाने का लिखा पत्र। *1973 से बनी किसान सहकारी का 1984 से शुरू हुआ संचालन।* वार्षिक मरम्मत, जीर्णोद्धार एवं बजाय आवंटन न होने के चलते जीर्णशीर्ण हो चुकी है चीनीमिल *पेराई क्षमता कम होने के कारण आस पास के जिलों और प्राइवेट चीनीमिल पर जाने को मजबूर हैं गन्ना किसान, ऐसे में हो रहा किसानों को आर्थिक नुकसान।* समस्त जनप्रतिनिधियों ने एकसुर में प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर से किया अनुरोध। *चीनीमिल की हो आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण।* ताकि 125000 क्विंटल प्रतिदिन से बढ़ाकर 400000 क्विंटल प्रतिदिन हो सके गन्ना पेराई। *सुल्तानपुर दौरे पर पहुंचे हुए हैं प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर।*