Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur६ दिन पहले

बसडीला की छात्राओं को मिली साइकिले तो खिले चेहरे

बसडीला की छात्राओं को मिली साइकिले तो खिले चेहरे

बसडीला की छात्राओं को मिली साइकिले तो खिले चेहरे राज्य अध्यापक पुरस्कार चयनित महेश्वर त्रिपाठी को किया गया सम्मानित चौरी चौरा गोरखपुर। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज, बसडीला सरदारनगर, गोरखपुर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 100 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी को भव्य सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एसबीआई के डीजीएम आनंद कुमार ने कहा कि बैंक अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत छात्राओं को शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, जिससे संसाधनों के अभाव में उनकी पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि परिश्रम और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय के प्रबंधक सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया ने कहा कि विद्यालय अपने कुशल प्रधानाचार्य एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। शिक्षक महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित होना विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है।प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि छात्राओं को 100 साइकिलें प्रदान किया जाना बैंक के मानवतावादी दृष्टिकोण को दर्शाता है। वहीं शिक्षक का राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित होना यह सिद्ध करता है कि विद्यालय का शैक्षणिक स्तर उत्कृष्ट है। इस अवसर पर महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी को सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया, डॉ. मार्कण्डेय शुक्ल, एसबीआई सरदार नगर के शाखा प्रबंधक रोहित तिवारी, परमिल कुमार, शिवांगी उपाध्याय, अनुज मिश्रा, तारकेश्वर, नरेंद्र नाथ, रंगनारायण पांडेय, जय सिंह, हरिद्वार पांडेय, मनीष वर्मा, गौतम सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, योगेन्द्र शुक्ल, अविनाश शुक्ल, विनोद कुमार मणि, अवधेश सिंह, मनीष तिवारी, बिपिन कुमार पांडेय, श्याम यादव एवं मनोज कुमार मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

500 likes
0 comments0 shares