Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२७ दिन पहले

राजकीय हाईस्कूल बिलगांव नवीन में धूमधाम से सम्पन्न हुआ वार्षिक उत्सव

राजकीय हाईस्कूल बिलगांव नवीन में धूमधाम से सम्पन्न हुआ वार्षिक उत्सव

सरीला, हमीरपुर। सरीला तहसील के ब्लॉक गोहाण्ड अंतर्गत ग्राम बिलगांव टीला स्थित राजकीय हाईस्कूल बिलगांव नवीन, जनपद हमीरपुर में दिनांक 22 जनवरी 2026 को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खूबचंद राजपूत, चिकित्साधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहाण्ड) एवं विशिष्ट अतिथि मेहरबान, भूतपूर्व सैनिक द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण के साथ किया गया। वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार, शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलगांव नवीन के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश राजपूत, शिक्षिका श्रीमती ममता राजपूत एवं शिक्षक प्रबल कुमार राजपूत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ग्राम के भूतपूर्व प्रधान हरगोविंद खुराना, नवल किशोर राजपूत, स्वास्थ्य कार्यकत्री श्रीमती जय देवी, दर्शन सिंह, कपिल देव, अरुण कुमार दीक्षित, मनोज कुमार दीक्षित, अरविंद पाठक, महीपत सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

2000 likes
0 comments0 shares