Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur२४ मिनट पहले

शनिवार को थाना समाधान दिवस में आए 26 मामले, मात्र दो का

शनिवार को थाना समाधान दिवस में आए 26 मामले, मात्र दो का

शनिवार को थाना समाधान दिवस में आए 26 मामले, मात्र दो का हुआ निस्तारण। मदरिया । ------------- अधिकांश शिकायतें रहीं राजस्व विभाग से संबंधित... गोला थाने पर शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर केवल दो मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार बालचंद चौहान की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान थाना प्रभारी सी.पी. पांडेय सहित राजस्व विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में सिधारी निवासी संगम कुमार सिंह ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उनकी बैनामा की गई भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपित दबंग प्रवृत्ति के हैं और उन्हें अक्सर जान-माल की धमकी देते रहते हैं। उन्होंने मामले में कार्रवाई कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं, बरपार निवासी विवेक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह भर्रोह स्थित एक दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

0 likes
0 comments0 shares