Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
उधारी के पैसे मांगने पर सब्जी विक्रेता से मारपीट, रुपये छीनने का आरोप

उधारी के पैसे मांगने पर सब्जी विक्रेता से मारपीट, रुपये छीनने का आरोप खजनी, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। सोहरा गांव निवासी सब्जी विक्रेता पप्पू मौर्य ने उधारी के पैसे मांगने पर मारपीट, जेब से करीब एक हजार रुपये निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जितेंद्र यादव, सोनू यादव और विजय यादव के खिलाफ शिकायत की। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में शिकायत के बाद ओएसडी के निर्देश पर खजनी पुलिस ने जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। :
0 likes
0 comments0 shares