Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग ११ घंटे पहले

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोपी पत्रकार विनय तिवारी गिरफ्तार

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी,   फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोपी पत्रकार विनय तिवारी गिरफ्तार

बडहलगंज गोरखपुर। सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में गोरखपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्रकार विनय तिवारी उर्फ विपिन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना बांसगांव में 13 जून 2026 को दर्ज एफआईआर में पीड़िता खुशी यादव ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे कुल 10 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि 3.50 लाख रुपये आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से और 6.50 लाख रुपये नकद लिए गए। शिकायत के मुताबिक, रकम लेने के बाद आरोपी ने सचिवालय का कथित नियुक्ति पत्र सौंपते हुए लखनऊ जाकर ज्वाइनिंग कराने का भरोसा दिया। लेकिन जब पीड़िता सचिवालय पहुंची तो संबंधित अधिकारियों ने बताया कि नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी है। इसके बाद पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। मामले में थाना बांसगांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। एफआईआर में आरोपी के रूप में विनय तिवारी उर्फ विपिन तिवारी, निवासी कौड़ीराम, गोरखपुर, को नामजद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह फर्जी नियुक्ति पत्र देकर अन्य लोगों के साथ भी ठगी तो नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता खुशी यादव के लिए इस गिरफ्तारी को न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

1 likes
0 comments0 shares