*बास्केटबॉल प्रतियोगिता* *खेलों से युवाओं में* *अनुशासन और टीम भावना का विकास
*बास्केटबॉल प्रतियोगिता* *खेलों से युवाओं में* *अनुशासन और टीम भावना का विकास : महापौर* *10वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय बालक-बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन* *विजेता खिलाड़ियों को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व डीएम दीपक मीणा ने किया पुरस्कृत, बास्केटबॉल स्मारिका का विमोचन* गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित 10वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय बालक-बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव तथा जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल के मैदान से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। प्रतियोगिताओं में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खिलाड़ियों का पूरी खेल भावना के साथ मैदान पर प्रदर्शन करना है। प्रदेशीय स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने-अपने मुकाबलों में हिस्सा लिया। कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने अंतिम क्षण तक जीत के लिए संघर्ष किया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रदेशीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। बास्केटबॉल स्मारिका का हुआ विमोचन समापन समारोह के दौरान प्रतियोगिता से संबंधित बास्केटबॉल स्मारिका का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। स्मारिका में प्रतियोगिता, खिलाड़ियों, आयोजन और खेल गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को शामिल किया गया। अतिथियों ने स्मारिका के प्रकाशन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी स्मारिकाएं खेल आयोजनों की यादों को संजोने के साथ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज का काम करती हैं। आयोजन को सफल बनाने में क्रीड़ा विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता का आयोजन अरुणेन्द्र राय, क्रीड़ा सचिव गोरखपुर के निर्देशन में किया गया। आयोजक डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज, गोरखपुर रहे। सह-संयोजक अजीत कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर तथा संयोजक सतीश सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर ने प्रतियोगिता के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना ही खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करते हुए अपने खेल में लगातार सुधार करना चाहिए। साथ ही विद्यालयों को भी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों के लिए पर्याप्त अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देना चाहिए। आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समापन समारोह के साथ ही खिलाड़ियों में प्रतियोगिता की यादें और खेल के प्रति नए उत्साह के साथ अपने-अपने विद्यालयों को लौटने का उत्साह दिखाई दिया।