भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शशिकांत पांडेय को काशी प्रांत में बड़ी
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शशिकांत पांडेय को काशी प्रांत में बड़ी जिम्मेदारी सुलतानपुर।भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शशिकांत पांडेय को काशी प्रांत का सदस्य मनोनीत किया गया है।संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। समर्थकों ने इसे उनकी लंबी संगठनात्मक सक्रियता और पार्टी के प्रति निष्ठा का इनाम बताया।कूरेभार विकास खंड के अमरबोझा गांव निवासी शशिकांत पांडेय भाजपा में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पूर्व जिला महामंत्री रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।काशी प्रांत में जिम्मेदारी मिलने के बाद सियासी हलकों में भी हलचल तेज है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शशिकांत पांडेय के अनुभव और जमीनी पकड़ से संगठन को मजबूती मिलेगी। मनोनयन पर भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।