Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुल्तानपुर स्टे में दौड़े करंट ने ली किसान की जान,साथी झुलसा,एसडीओ-जेई समेत
सुल्तानपुर स्टे में दौड़े करंट ने ली किसान की जान,साथी झुलसा,एसडीओ-जेई समेत कर्मचारियों पर मुकदमा। चांदा थाना क्षेत्र के सोनावा गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक किसान की जान पर भारी पड़ गई। खेत में काम करने गए किसान की पोल के स्टे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई,जबकि साथ काम कर रहा एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।उसका इलाज जौनपुर के बदलापुर स्थित अस्पताल में चल रहा है।हादसे में किसान चंद्रशेखर मिश्र की मौत हो गई,जबकि ननकऊ निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के पुत्र अजय मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीओ शोएब जमाल,जेई राम लल्लन पाल समेत अन्य संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 likes
0 comments0 shares