चालीस वर्ष से शिक्षा का अलख जगाने वाले रामचंद्र को गांव के लोगों ने किया सम्मानित

चौरी चौरा ।चालीस वर्ष से चौरी चौरा के विभिन्न गांवों में शिक्षा का अलख जगाने वाले बुजुर्ग रामचंद्र कन्नोजिया को गांव के लोगों ने महुअवा बुजुर्ग के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। मंगलवार को ग्राम सभा महुआ बुजुर्ग के हनुमान मंदिर परिसर पर डुमरी ग्राम सभा के रामचंद्र कनौजिया को सम्मानित किया गया। गांव के लोगों के अनुसार रामचंद्र कन्नोजिया 1985 में ग्राम सभा महुआवा में एक बगीचे में बच्चों को पढ़ाने की शुरूआत किये थे, उनके इस योगदान को देखते हुए परमात्मा सेवा कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक मनीष वर्मा और गांव के लोगों ने उन्हें एक साइकिल तथा अंग वस्त्र, डायरी, पेन एवं मिठाइयां तथा मनीष वर्मा ने गौरैया का घोंसला देकर के सम्मानित करने का कार्य किया। रामचंद्र कन्नोजिया ने बताया कि बच्चों को सेवार्थ शिक्षा देने की शुरुआत इसी ग्राम सभा से किया था और 1985 से अब तक तक हजारों बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ा। उन्होंने बताया कि जब मैं शिक्षा की शुरूआत किया था उस समय गांव में शिक्षा को लेकर लोगों के अंदर जागरूकता का अभाव था मगर मेरा संकल्प था कि अपने गांव के अलावा आसपास के गांव के बच्चों को मैं शिक्षा के इस मुख्य धारा से जोड़ूंगा सुंदरकांड एवं सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर हनुमान मंदिर पर भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर आनंद देव पांडेय, नवनीत पांडेय, सोनू पांडेय, मार्कण्डेय वर्मा, बसंत निषाद, अरुणेंद्र उर्फ मैक्स पांडेय,रितेश पांडेय, मुकेश पांडेय, नीरज पाण्डेय आदि का सम्मान समारोह में रहा विशेष सहयोग इसके अलावा कार्यक्रम में ग्रामसभा की अन्य लोग उपस्थित रहे।