Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpur३१ मिनट पहले

शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भिटहा उर्फ खलगां निवासी ओमप्रकाश पुत्र राम सकल के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी की मां ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 23 अगस्त को सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भिटहां निवासी ओमप्रकाश पुत्र राम सकल हमारी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता सुराग नहीं लगा। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares