Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर टोलकर्मी से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई,अखंडनगर के भेलारा टोल प्लाजा

सुलतानपुर टोलकर्मी से मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई,अखंडनगर के भेलारा टोल प्लाजा पर रात में हुई वारदात,नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा टोल प्लाजा पर मनबढ़ युवकों ने टोलकर्मी से मारपीट कर दी।मारपीट की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना के बाद टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया।घटना 10 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 182 स्थित भेलारा टोल प्लाजा की है।टिकट कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा के साथ युवकों ने मारपीट की।पीड़ित ने अखंडनगर थाने में एक नामजद समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और कार्रवाई में जुटी है।

0 likes
0 comments0 shares