P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले
भलुअनी में पाइपलाइन का 90 फीसदी काम पूरा, दिसंबर तक शुरू होगी जलापूर्ति।

भलुअनी में पाइपलाइन का 90 फीसदी काम पूरा, दिसंबर तक शुरू होगी जलापूर्ति। देवरिया 17 अक्टूबर अधिशासी अभियंता अखिल आनंद ने बताया कि विकास खंड भलुअनी के गांवों में घर-घर पानी पहुंचाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां गांवों में पंप हाउस, बाउंड्रीवाल, पानी की टंकी और सोलर का काम पूरा हो चुका है। वहीं, पाइपलाइन बिछाने का 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। पेयजल योजना के तहत घरों तक पानी का कनेक्शन देने का करीब 80 फीसदी काम भी पूरा हो गया है। शेष कार्यों को पूरा करने के लिए काम जारी है। योजना पूरी होने के बाद ग्रामीणों को घरों में नल के जरिए पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के सभी शेष कार्य दिसंबर 2026 तक पूरे करने का लक्ष्य है। इसके बाद जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी, जिससे ग्रामीणों को घर तक पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
1 likes
0 comments0 shares