यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होता है एस के शर्मा

चौरी चौरा ।सरदारनगर क्षेत्र के ग्राम सभा विशंभरपुर (तीहा) में आयोजित रुद्र महायज्ञ के लिए बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालु ओम नमः शिवाय, हर-हर महादेव जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। तीहा बड़ा टोला के रास्ते होते हुए विशंभरपुर बड़ा टोला से मठिया के रास्ते अकटहवा घाट पहुंचने पर यज्ञाचार्य पंडित भोलू पांडेय ने वैदिक मंत्रोचार द्वारा विधिवत पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालु कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश को स्थापित किया। इससे पूर्व आरपी वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक समाजसेवी पं. एसके शर्मा ने विधिवत पूजन व फीता काटकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महायज्ञ जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत है मंत्रों की ध्वनि सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है तथा पर्यावरण भी शुद्ध होता है। रुद्र महायज्ञ में प्रवचनकर्ता पं जेपी व्यास द्वारा श्रोताओं को कथा का रसपान कराया जाएगा और वही रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर आल्हा साधु, ग्राम प्रधान जनार्दन गुप्ता, अरविंद प्रताप सिंह, रमेश गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, राजाराम यादव, धर्मेंद्र पासवान, अर्पित कसौधन,आलोक गुप्ता, बांके लाल यादव, महेंद्र भारती, अरविंद सिंह, सोनू विश्वकर्मा, संदीप गौड़, गणेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, तारकेश्वर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।