किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज
हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम रानीडीह निवासी रवि पुत्र रमाकांत और देवा पुत्र राम भरत के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 18 सितंबर को रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब गांव के बाहर से हमारी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को थाना क्षेत्र के ग्राम रानीडीह निवासी रवि पुत्र रमाकांत अपने,साथी देवा पुत्र राम भरत के सहयोग से भगा ले गया। हम स्वजनों ने इधर उधर काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।