Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

युवक दे रहा इंटरनेट मीडिया पर लड़की का फोटो प्रसारित करने कीधमकी, पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिवम शर्मा व निगम शर्मा पुत्रगण संजय शर्मा ग्राम तुर्कवलिया और एक अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 352,351(3), 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के एक गांव के लड़की के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शिवम शर्मा निवासी ग्राम तुर्कवलिया ने हमारी लड़की का फोटो कहीं बना लिया था। जिसको एक वर्ष से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दे रहा है, और लड़की को आते-जाते समय और फोन से हमेशा टीका टिप्पणी करता है। हमारी लड़की ने जब आप बीती बातें जब हमको बताई तो हमने उसे समझाने की कोशिश की तो बीते 30 मई 2026 को रात करीब साढ़े नौ बजे के उसने शिवम शर्मा और भाई निगम शर्मा और एक अज्ञात साथी के मिलकर मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान-माल की धमकी के साथ इंटरनेट मीडिया पर लड़की का फोटो प्रसारित करने की धमकी देने लगे। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments2 shares