किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानू ने,सात बहराइच। भारतीय किसान यूनिउयन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानू ने,सात बहराइच। भारतीय किसान यूनिउयन (भानू) की ओर से जिला कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद संगठन के जिलाध्यक्ष धरम चन्द्र महेश के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों, बिजली व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं तथा विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने संबंधित विभागों से इन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने, जनहित के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने तथा लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग की। भाकियू जिलाध्यक्ष धरम चन्द्र महेश ने कहा कि किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर समाधान होना आवश्यक है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार हो। इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव चन्द्र भान सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ