Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur२८ मिनट पहले

सैदपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार कार से 252

सैदपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार कार से 252

सैदपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार कार से 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार तस्करी के लिए ले जाने की थी तैयारी सैदपुर, गाजीपुर, 2 अक्टूबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चार पहिया वाहन, 204 बोतल 750 एमएल तथा 264 बोतल 375 एमएल कुल 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और एक मोबाइल फोन बरामद किया।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव एवं उपनिरीक्षक शिवमणि सेन पुलिस टीम के साथ 1/2 अक्टूबर की रात चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम परमानंदपुर स्थित काली माता मंदिर के पास कुछ लोग शराब के ठेके से शराब लाकर कार में लाद रहे हैं और उसे तस्करी के लिए बिहार ले जाने की तैयारी में हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने स्वाट टीम प्रभारी एवं टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर शराब लाद रहे दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक युवक को कार में शराब लादते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रमन सिंह पुत्र संतोष सिंह, निवासी ग्राम पहाड़पुर, थाना गड़वार, जनपद बलिया, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने कार की तलाशी में 204 बोतल 750 एमएल और 264 बोतल 375 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके अलावा एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 335/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव, उपनिरीक्षक शिवमणि सेन मय हमराह तथा एंटी कैटल टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी मय टीम शामिल रही।

0 likes
0 comments0 shares