Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की खजनी तहसील इकाई की बैठक संपन्न, पत्रकारों की

*पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की खजनी तहसील इकाई की बैठक संपन्न, पत्रकारों की

*पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की खजनी तहसील इकाई की बैठक संपन्न, पत्रकारों की एकजुटता पर दिया गया जोर* सिकरीगंज (गोरखपुर)। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन मीडिया कर्मियों का साझा मंच, तहसील इकाई खजनी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 28 जून को सिकरीगंज स्थित चाय की चर्चा रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में तहसील इकाई के लगभग 12 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक की अध्यक्षता तहसील इकाई खजनी के अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सभी पत्रकारों को एक मंच पर संगठित करना, आपसी एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करना तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करना है। बैठक में पत्रकारों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा समय-समय पर इस तरह की बैठकों के आयोजन पर भी चर्चा की। उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। वन नवीन सदस्यों के लिए विचार विमर्श किया और व दोहरी सदस्यता नहीं चलेगी मौके पर उपस्थित तहसील इकाई खजनी अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला संदीप लखविंदर सिंह भोला गोड़ अंजली शुक्ला परशुराम यादव दिलीप कुमार राजकुमार शर्मा मोहम्मद हनीफ सचिंद्रनाथ मिश्र रामप्रकाश कसौधन कृष्ण कुमार सिंह आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे

0 likes
0 comments1 shares