पिपरांव में विश्व हिंदू महासंघ का सम्मेलन, संतों का भव्य स्वागत प्रयागराज।

पिपरांव में विश्व हिंदू महासंघ का सम्मेलन, संतों का भव्य स्वागत प्रयागराज। भीरपुर क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरांव में गुरुवार को विश्व हिंदू महासंघ (सनातन रक्षा वाहिनी) के तत्वावधान में सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं गंगा समग्र राष्ट्रीय प्रमुख स्वामी हरि नारायण दास जी महाराज (श्रृंगवेरपुर) तथा सनातन परिषद रक्षा वाहिनी के धर्माचार्य प्रमुख उत्तर प्रदेश श्री रामनामी सनातन परम धर्म अद्वैतांत द्वैत घन (उदासीन जी) महाराज, चित्रकूट धाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में सनातन धर्म, गंगा संरक्षण और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर वक्ताओं ने विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं। युवाओं से धर्म और राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम में स्वामी हरि नारायण दास जी महाराज और उदासीन जी महाराज का ग्रामवासियों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शिवानंद तिवारी, राजेश कुमार शर्मा (मंगल), रोहित कुमार, शिवम अद्वैत समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों के स्वागत व सत्कार में रामबली शर्मा, कमलेश प्रसाद, शिवांश शर्मा (सर्किटहाउस मैनेजर) शिवकुमार शर्मा, अखिलेश कुमार शर्मा, आदित्य कुमार, शिवम, मंगला प्रसाद, भोला सिंह, सत्यम और आकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शाम करीब 10 बजे पिपरांव गांव में रामबली शर्मा के आवास पर भी हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।