Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

यूक्रेन में हमले में देवरिया के नाविक अभिषेक निषाद की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यूक्रेन में हमले में देवरिया के नाविक अभिषेक निषाद की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यूक्रेन में हमले में देवरिया के नाविक अभिषेक निषाद की मौत, परिवार में मचा कोहराम देवरिया। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के समीप हुए हमले में गोल्डन लियो (Golden Leo) जहाज पर कार्यरत देवरिया निवासी भारतीय नाविक अभिषेक निषाद की मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अभिषेक निषाद देवरिया जिले के ग्राम करमेल, पोस्ट छितही बाजार, थाना गौरीबाजार के निवासी थे। उनके पिता कौशल निषाद और माता अनीता देवी हैं। परिजनों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान हुए हमले में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें ओशन ग्रेस शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास से अभिषेक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की मांग की है। परिवार ने अनुरोध किया है कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। इसके साथ ही परिजनों ने केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को उचित सहायता एवं रोजगार उपलब्ध कराने की भी मांग की है। अभिषेक निषाद की असमय मृत्यु से गांव करमेल सहित पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने भी सरकार से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

0 likes
0 comments1 shares