Bansgaon Sandesh
Login

कंपोजिट विद्यालय में मिशन शक्ति का आयोजन देवरिया । बांसगांव सन्देश ।

कंपोजिट विद्यालय में मिशन शक्ति का आयोजन देवरिया । बांसगांव सन्देश ।

कंपोजिट विद्यालय में मिशन शक्ति का आयोजन देवरिया । बांसगांव सन्देश । सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बगहा मठिया में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंद्रावती देवी ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर एवं सशक्त करना है । शिक्षिका संध्या यादव ने छात्राओं की आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़नेऔर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया । इको क्लब की नोडल शिक्षिका स्वाति सिंह ने कहा कि बालिकाओं को अपने अधिकारों की जानकारी रखनी चाहिए। किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न होने पर चुप रहने के बजाय परिजनों और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें । बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है ।इस अवसर पर अनिल कुमार राय, राहुल सिंह ,रजनीकांत तिवारी, विनीता तिवारी, सुमन चौहान , मोहम्मद जाकिर हुसैन सहित बच्चे उपस्थित रहे ।

0 likes
0 comments0 shares