Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

चौरी चौरा गोरखपुर।सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 10 के रिजल्ट में सरदार नगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल के विश्वजीत विश्वकर्मा ने 98% के साथ चौरी चौरा टॉप करते हुए गोरखपुर जिले स्तर की मेरिट लिस्ट में भी अपना स्थान बनाया परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने माता पिता, स्कूल एवं चौरी चौरा क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्कूल ने बच्चों एव उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह किया जिसमें बच्चों को मोमेंटो दिया गया इसी के साथ उनको पढ़ाने वाले शिक्षकों पी. एस पटेल, सोम शर्मा, प्रवीण चौरसिया, आशुतोष दुबे, देवेश तिवारी, राहुल सिंह, बृजनंदन, रमेश शर्मा, अंकित, सचिन गुप्ता, आलोक, राम अचल, आशुतोष शुक्ला, धनंजय जी आदि को गुरु सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया साथ ही स्कूल प्रिंसिपल डा. आर के मिश्रा को लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन अरविंद त्रिपाठी एवं निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी ने बच्चो को बधाई दी। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 likes
0 comments0 shares