Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई की हुई बैठक

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई  की हुई  बैठक

चौरी चौरा गोरखपुर।पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चौरी चौरा की मासिक बैठक रविवार को तहसील परिसर चौरी चौरा में तहसील अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारी मंडल मंत्री सुनील विश्वकर्मा,जिला उपाध्यक्ष, विकास कुमार राव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सिंह गौतम को तहसील अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य एवं प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुमेर नाथ पाण्डेय ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ' । संगठन की सक्रियता को देखकर महेंद्र चौधरी एवं सूरज कुमार आनंद ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महासचिव प्रदेश अनुशासन समिति सुमेरनाथ पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है । उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है वह अपनी लेखनी द्वारा समाज की सामाजिक एवं राजनीतिक समस्याओं को शासन तक पहुंचाता है ' । एक निष्पक्ष पत्रकारिता द्वारा समाज की सामाजिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है । अध्यक्षता कर रहे तहसील अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य ने कहा कि तहसील इकाई चौरी चौरा निरंतर विभिन्न सामाजिक मुद्दों एवं समस्याओं पर कार्य कर रहा है कार्य कर रहा है। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर लड़ाइयां लड़ रहा है, किसी भी पत्रकार के साथ शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में संगठन के विस्तार एवं नए सत्र के नवीनीकरण एवं आई कार्ड बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई । इस अवसर पर योगेंद्र मौर्य सुमरनाथ पाण्डेय सुनील कुमार विश्वकर्मा अरविंद कुमार ओझा डॉक्टर जामीर अंसारी महेश कुमार पासवान वेद प्रकाश सिंह रामसेवक पासवान अजय यादव प्रदीप नारायण श्रीवास्तव विकास कुमार राव विनोद जायसवाल अमित कुमार दुबे राम सिंह गौतम दुर्गेश कुमार गुप्ता महेंद्र चौधरी सूरज कुमार आनंद आशुतोष पांडेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

0 likes
0 comments0 shares