Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur३ मिनट पहले

*सिकरीगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: लाइसेंसी पटाखा कारोबारी के घर से भारी

*सिकरीगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: लाइसेंसी पटाखा कारोबारी के घर से भारी

*सिकरीगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: लाइसेंसी पटाखा कारोबारी के घर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद* सिकरीगंज/गोरखपुर। विस्फोटक सामग्री के अवैध संग्रह और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकरीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाइसेंसी पटाखा कारोबारी और उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवासीय मकान से भारी मात्रा में रेडीमेड पटाखे बरामद कर जब्त कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम ढखवा बाजार स्थित लाइसेंसी पटाखा गोदाम का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान गोदाम पूरी तरह खाली मिला। इसके बाद लाइसेंसधारी दयाशंकर (69) से पूछताछ की गई और उनके आवास की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को घर के भीतर बड़ी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के पटाखे और विस्फोटक सामग्री मिली। पुलिस का कहना है कि यह मकान घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है और यहां विस्फोटक सामग्री का भंडारण लाइसेंस की शर्तों के विरुद्ध किया गया था। इसके बाद पूरी सामग्री को नियमानुसार जब्त कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को घर के भीतर बड़ी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के पटाखे और विस्फोटक सामग्री मिली। पुलिस का कहना है कि यह मकान घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है और यहां विस्फोटक सामग्री का भंडारण लाइसेंस की शर्तों के विरुद्ध किया गया था। इसके बाद पूरी सामग्री को नियमानुसार जब्त कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने दयाशंकर और उनके पुत्र गणेशदत्त (52), निवासी ढखवा बाजार, थाना सिकरीगंज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 250/2026 के तहत धारा 5/9-B विस्फोटक अधिनियम, 1884 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। *ये पटाखे हुए बरामद* पुलिस ने कार्रवाई के दौरान Azad Party Paper, JABBONG, CHIDAMBARAM PENTA, Lion Superstar, Lion, Wonders, मेहंदी द स्टार, JHAKAAS, BAHUBALI, JOY, FLASH, DIGITAL BUMB, MORI CHAAP, FLORALS सहित विभिन्न प्रकार के रेडीमेड पटाखे बरामद किए। वहीं पास में रखे जूट के बोरे से Barat 60 Shot के तीन पटाखे भी मिले। *अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई* इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष आशीष कुमार दूबे, नायब तहसीलदार खजनी जाकिर हुसैन, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक ज्योति यादव समेत पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई जारी है।

0 likes
0 comments1 shares