Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

साहसी अमृता वर्मा और एलपीएम की 11 मेधावी छात्राएं सम्मानित

साहसी अमृता वर्मा और एलपीएम की 11 मेधावी छात्राएं सम्मानित

गोला, गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को गोला थाना परिसर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ज्वेलरी दुकान में चोरी का प्रयास करने वाले आरोपितों को पकड़ने में साहस दिखाने वाली अमृता वर्मा और एलपीएम पब्लिक स्कूल की 11 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कस्बा चौक स्थित देवांश ज्वेलर्स में 27 अप्रैल 2026 को तीन व्यक्ति चांदी की अंगूठी और आभूषण खरीदने के बहाने पहुंचे थे। दुकानदार राकेश वर्मा आभूषण दिखा रहे थे, तभी तीनों ने गहने लेकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी 18 वर्षीय पुत्री अमृता वर्मा ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया। घटना के बाद गोला पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस ने अमृता को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं, एलपीएम पब्लिक स्कूल की प्रकृति श्रीवास्तव, श्वेता वर्मा, सुकृति, श्रेजल यादव, अनन्या गुप्ता, मुस्कान पांडेय, आकृति कन्नौजिया, समृद्धि, शिवांशी तिवारी, लक्ष्मी गुप्ता और श्वेता मिश्रा को अच्छे अंक प्राप्त करने पर पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

1 likes
0 comments0 shares