Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur६ दिन पहले

सरकारी ड्यूटी में बाधा और मारपीट का आरोप, दो नामजद के खिलाफ तहरीर

सरकारी ड्यूटी में बाधा और मारपीट का आरोप, दो नामजद के खिलाफ तहरीर

बांसगांव (गोरखपुर)। सरकारी कार्य के दौरान बाधा उत्पन्न करने, गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला बांसगांव थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल एवं बीएलओ द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। प्रार्थी मनोज कुमार सिंह, पुत्र श्री रामप्रताप सिंह, बीएलओ बूथ संख्या 196, ग्राम पंचायत बसोली बुजुर्ग, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर ने बताया कि वह 13 फरवरी 2026 को लगभग 4 बजे अपराह्न सरकारी कार्य (SIR) के सिलसिले में ग्राम गुआर पहुंचे थे। आरोप है कि मौके पर पहले से मौजूद राजीव पुत्र जीते, निवासी ग्राम गुआर एवं दिगम्बर दयाल पुत्र रामनयन, निवासी बसोली बुजुर्ग ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप के अनुसार दोनों ने प्रार्थी की माता, बहन व बेटी के संबंध में अशोभनीय गालियां दीं तथा जान-माल की धमकी दी। प्रार्थी का कहना है कि दोनों आरोपित पुनः लौटकर आए और उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके बाएं हाथ में चोट आई, चश्मा टूट गया तथा नाक और गाल के पास भी चोटें आईं। घटना के कारण सरकारी कार्य प्रभावित हुआ। प्रकरण को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares