Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

जनसुनवाई में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित

जनसुनवाई में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित

जनसुनवाई में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश *गोरखपुर।* जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, जिन पर डीएम ने गंभीरता दिखाते हुए मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान किया जाए। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखें। इस अवसर पर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट मुकुल खंडेलवाल, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह (डे अफसर) सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares