Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur४ दिन पहले

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होली फ्लेम के एकेडमी की जागरूकता रैली, ‘एक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होली फ्लेम के एकेडमी की जागरूकता रैली, ‘एक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होली फ्लेम के एकेडमी की जागरूकता रैली, ‘एक नारी सब पर भारी’ का दिया संदेश बेलघाट बांसगांव संदेश बेलघाट। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होली फ्लेम के एकेडमी, बेलघाट द्वारा महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व हो ली फ्लेम के एकेडमी के निदेशक शिवेंद्र सिंह ‘विक्की’ ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री राम चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यह जागरूकता रैली लगभग दो किलोमीटर का सफर तय करते हुए मुख्य चौराहे से होकर हनुमान मंदिर तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं, शिक्षकों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और “एक नारी सब पर भारी” जैसे नारों के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रणवीर शाही, चंचल, रामचंद्र शाही, बृजेश प्रताप शाही, सुशील शाही, डॉ. पूजा सिंह कौशिक, ब्लॉक प्रमुख, देवेंद्र सिंह, तारकेश्वर मिश्रा, रामप्रवेश तिवारी, थाना प्रभारी विकास नाथ, कौशल आनंद तिवारी और ललकन बाबा, योगेश मिश्रा, विजय शंकर मिश्रा, निलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली के दौरान सड़क के दोनों ओर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी। इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और नारी शक्ति के महत्व को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रैली में हजारों की संख्या में लोगों की भागीदारी ने इस अभियान को और भी सफल बना दिया।

0 likes
0 comments0 shares