अर्चना अग्रवाल और अतुल सिंह सेवानिवृत्त, यूपी नौकरशाही में बदलाव

अर्चना अग्रवाल और अतुल सिंह सेवानिवृत्त, यूपी नौकरशाही में बदलाव लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में बुधवार को दो आईएएस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति हुई। 1990 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और राजस्व परिषद की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल सेवानिवृत्त हो गईं। उनके पास उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष का भी प्रभार था। उनके स्थान पर 1991 बैच के आईएएस अधिकारी बीएल मीणा को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं परिवहन निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार आईएएस अमृत अभिजात को दिया गया है। अर्चना अग्रवाल 2016 से 2025 तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहीं और अक्टूबर 2025 में उत्तर प्रदेश वापस लौटी थीं। मई 2026 में उन्हें राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया था। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अतुल सिंह भी 30 सितंबर को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में विशेष सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए। #अर्चना_अग्रवाल #IAS #अतुल_सिंह #उत्तर_प्रदेश #लखनऊ #UPNews #बांसगांवसंदेश