Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

किसानों को सम्मान प्रदान कर रही है सरकार डॉ संजय निषाद

किसानों को सम्मान प्रदान कर रही है सरकार डॉ संजय निषाद

चौरी चौरा गोरखपुर। केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों को सम्मान प्रदान कर रही पिछली सरकारों ने किसानों को उचित सम्मान नहीं दिया ।सरकार किसान हित में काम कर रही है उक्त बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के वितरण अवसर पर चौरीचौरा तहसील सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किसान सम्मान निधि किसानों के हित में शुरू हुई जिसमें किसानों को तीन किश्त में किसानों को सीधे खातों में धनराशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि जिसकी शान हो वही किसान है। उन्होंने कहा चौरीचौरा क्षेत्र के 56 हजार से अधिक किसानों के खातों में 23 वी किस्त के तहत कुल 11 करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है। वहीं प्रदेश स्तर पर 2.17 करोड़ किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे है ।सरकार का लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में विधायक सरवन निषाद, जिला कृषि उपनिदेशक धनंजय सिंह, एसडीएम कुंवर सचिन सिंह, तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार संजय कुमार, बीडीओ सरदार नगर श्यामलाल सहायक विकास अधिकारी कृषि राजीव नंदन यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares