Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur१ दिन पहले

जखनिया तहसील में बोर्ड परीक्षा के मद्देनज़र कड़ी सुरक्षा, भुड़कुंडा कोतवाली प्रभारी

जखनिया तहसील में बोर्ड परीक्षा के मद्देनज़र कड़ी सुरक्षा, भुड़कुंडा कोतवाली प्रभारी

जखनिया तहसील में बोर्ड परीक्षा के मद्देनज़र कड़ी सुरक्षा, भुड़कुंडा कोतवाली प्रभारी का सघन निरीक्षण जखनियां/गाजीपुर। जनपद की जखनिया तहसील अंतर्गत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के प्रारंभ होते ही प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। परीक्षा की निष्पक्षता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भुड़कुंडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही प्रभारी निरीक्षक स्वयं पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और केंद्र व्यवस्थापकों से सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने देने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को सुव्यवस्थित रूप से पार्क कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही केंद्र के निर्धारित परिधि क्षेत्र में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा मानक दूरी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की हिदायत दी गई।प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने स्पष्ट कहा कि बोर्ड परीक्षा की शुचिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नकल या अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान पुलिस की गश्त लगातार जारी रहेगी और सभी संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।पूरे दिन कोतवाली भुड़कुंडा का पुलिस बल सक्रिय रहा तथा स्वयं प्रभारी निरीक्षक विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों में विश्वास का माहौल देखने को मिला है।

100 likes
0 comments1 shares