Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर मुख्यमंत्री योगी ने सुल्तानपुर के राजेश को लिखा पत्र,शिक्षक समाज की

सुल्तानपुर मुख्यमंत्री योगी ने सुल्तानपुर के राजेश को लिखा पत्र,शिक्षक समाज की भूमिका को सराहा।शिक्षा व्यवस्था में सुधार का किया जिक्र,शिक्षकों से राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर के केएनआईटी नर्सिंग संस्थान से जुड़े राजेश को पत्र लिखकर शिक्षक समाज के योगदान की सराहना की है।लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की नींव बताते हुए विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार और नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर दिया।पत्र में मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था में हुए सुधारों,शिक्षकों की नियुक्ति,कैशलेस चिकित्सा सुविधा और विद्यालयों में डिजिटल संसाधनों के विस्तार का उल्लेख किया।उन्होंने एआई के दौर में शिक्षकों की बढ़ती भूमिका पर जोर देते हुए अनुभवी शिक्षाविदों से अपने विचार और मार्गदर्शन साझा करने की अपील की।

0 likes
0 comments0 shares