इन्दिरा चिल्डेन एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

बड़हलगंज, गोरखपुर। कस्बे के मोहल्ला कालीचौरा स्थित इन्दिरा चिल्डेन एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर श्री रामचंद्र सेवा संस्थान के तत्वावधान में ‘स्वर्गीय इंदु देवी प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राजीव जायसवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष अधिकांश विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी अनुशासन, परिश्रम और लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की शिक्षिका नैन्सी ने कहा कि शिक्षा केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। वहीं शिक्षिका शिल्पा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक संस्कार प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बन सकें। कार्यक्रम का संचालन दिक्षिता गोंड ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। पुरस्कार प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों में कक्षा नर्सरी की वैष्णवी, अरहम, अरहान, कक्षा एल के जी के अयान, मालिक, अदिति, कक्षा यू के जी की आयत, कशफ, आरफा, कक्षा एक की हयात , अनु, अली अफ्फ़ान, कक्षा दो की आफ़रीन, श्रेष्ठ, कान्हा, कक्षा तीन की आयत परवीन, मारिया, काव्या, कक्षा चार की सुरभी, रिया, रिया पटेल, कक्षा पांच की आराध्या, धैर्य, ताहा, कक्षा छ की साक्षी, रेशमा, सहाना, कक्षा सात की शाहिस्ता, नैनिका, कृष्णा वर्मा , कक्षा आठ की मानसी, विजयलक्ष्मी, ज़ोया शामिल रही।इन सभी विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रत्येक कक्षा के कई अन्य विद्यार्थियों को पूरे वर्ष बेहतर उपस्थिति और अनुशासन के लिए भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सबा अंसारी, सोनाली वर्मा, फरहीन, आमरीन, शिफा, फिजा, सौम्या, निखिल निगम, श्रेयस जायसवाल सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।