Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

बारिश ने खोली गांव की बदहाल सड़क की पोल, कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता

बारिश ने खोली गांव की बदहाल सड़क की पोल, कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता

राठ, हमीरपुर। राठ ब्लॉक के ग्राम ददरी में बारिश के बाद कच्ची सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार स्थिति इतनी खराब है कि पैदल निकलना तो दूर, बाइक से गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था में अब तक सुधार नहीं हुआ। ग्रामीण गजराज, शिवसहाय, आकाश, विपिन, नवलकिशोर, महेंद्र और खेमचंद्र ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराने और सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares