मुंगारी में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का भव्य आयोजन, शिक्षा के प्रति

मुंगारी में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का भव्य आयोजन, शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश रिपोर्टर आदित्य कुमार करछना ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुंगारी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 8) में ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में पंकज कुमार श्रीवास्तव, अंकित शुक्ला, शरद पांडेय, रोशन सिंह रंजीत शर्मा नसरीन बानो, शहनाज जहां, अंकुर मिश्रा, मधु जोशी सहित सरिता शर्मा (शिक्षामित्र) और अन्य शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पूरे गांव में भ्रमण किया। इस दौरान “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “हर बच्चा स्कूल जाए”, “शिक्षा है जीवन का आधार” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए गए। बच्चों के उत्साह और जोश ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति सोचने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद किया और उन्हें समझाया कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित तरीके से किया गया और अंत में प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में रैली का समापन हुआ। इस सफल आयोजन ने क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने में अहम भूमिका निभाई और ‘स्कूल चलो अभियान’ को नई दिशा दी।