Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज को मिला “ग्रेट प्लेस टू वर्क” सर्टिफिकेशन, कर्मचारियों के भरोसे की बड़ी जीत

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज को मिला “ग्रेट प्लेस टू वर्क” सर्टिफिकेशन, कर्मचारियों के भरोसे की बड़ी जीत

लखनऊ। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के कुशल नेतृत्व में समूह को प्रतिष्ठित “ग्रेट प्लेस टू वर्क” सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि समूह की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, पारदर्शी नीतियों और कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस उपलब्धि के अंतर्गत समूह की सभी इकाइयों—सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर बेवरेज लिमिटेड, सुपीरियर पॉलिमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इंडो यूरोपियन बेवरेज लिमिटेड, सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड और चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड—को यह सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणन कर्मचारियों के फीडबैक, ऑनलाइन सर्वे, साक्षात्कार और कार्य संस्कृति के व्यापक मूल्यांकन के आधार पर दिया गया। ग्रुप के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी इकाइयों में कर्मचारियों का निष्पक्ष ऑनलाइन फीडबैक लिया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। उन्होंने कर्मचारियों के उच्च संतोष स्तर को इस उपलब्धि की सबसे बड़ी ताकत बताया। इस प्रक्रिया का नेतृत्व मनी गुप्ता और मनीष मिश्रा ने किया, जिसमें प्लांट निदेशकों, जीएम, एचओडी, एचआर टीमों सहित सभी कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। समूह के सीईओ आशीष शेट्टी ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे सामूहिक प्रयास और सकारात्मक कार्य वातावरण का परिणाम बताया।

0 likes
0 comments0 shares