Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, युवक हुआ गंभीरूप

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, युवक हुआ गंभीरूप

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, युवक हुआ गंभीरूप से घायल बेलघाट थाना क्षेत्र के जदवापुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बेलघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलघाट पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।

0 likes
0 comments0 shares