सुलतानपुर मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला-भाषण से
सुलतानपुर मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला-भाषण से दिया विकसित भारत का संदेश।श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के तहत सेवा और समर्पण विषय पर चित्रकला,भाषण,निबंध और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कादीपुर विधायक राजेश गौतम रहे। विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पाल सिंह और विद्यालय प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने अतिथियों और विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों व शिक्षकों का1 स्वागत किया।प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प और राष्ट्रसेवा से जुड़े विषयों पर अपने विचार और रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत की।कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।