Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur११ दिन पहले

गेहूं की सिंचाई करने गए किसान पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत

गेहूं की सिंचाई करने गए किसान पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत

राठ, हमीरपुर। चिकासी थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली खरका में खेत की सिंचाई करने गए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दिनेश अहिरवार पुत्र मैयादीन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दिनेश शनिवार शाम खेत गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह उसका शव खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

600 likes
0 comments0 shares