Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बरहज में बाढ़ से संपर्क टूटा, सरकारी नाव की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बरहज में बाढ़ से संपर्क टूटा, सरकारी नाव की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बडहलगंज । बरहज विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा भदिला अव्वल में बाढ़ के कारण मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह बाधित होने पर ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बरहज को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि बाढ़ के चलते ग्रामीणों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की सुरक्षा और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सरकारी नाव की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। अर्जुन सिंह ने कहा कि यदि समय रहते नाव की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर राहत उपलब्ध कराने की अपील की। इस दौरान राम सरीख यादव, कोमल यादव, संजय यादव, वीरू यादव, नितेश यादव, भरत, सुधाकर चौरसिया, संजय साहनी, गरजू, तड़पु यादव, राम कृपाल और राहुल यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares