Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

बहू बेटी सम्मेलन में बोले वक्ता बहुओं को दें बेटियों जैसा सम्मान और अधिकार

बहू बेटी सम्मेलन में बोले वक्ता बहुओं को दें बेटियों जैसा सम्मान और अधिकार

चौरी चौरा गोरखपुर। सरदार नगर ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को 'बहू-बेटी सम्मेलन' कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं पंचायत सहायकों, समूह सखियों, शिक्षकों और पुलिस विभाग की महिला कर्मियों ने भाग लिया।कार्यशाला में उप नि0 कीर्ति (थाना चौरी चौरा),चंद्रशेखर भारती (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी), अजय कुमार चौहान (ब्लॉक मिशन प्रबंधक), रोशनी ( पैरा लीगल वालेंटियर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण )ने महिलाओं को जागरूक और प्रशिक्षित किया।वक्ताओं ने बेटियों और बहुओं के प्रति समानता व सम्मान की भावना रखने तथा दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया।मुख्य सेविका ने बहुओं को बेटियों जैसा स्नेह देने, घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के नारों के साथ सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लिया।

0 likes
0 comments1 shares